उत्तराखंड: प्रदेश में आज भी बदला-बदला रहेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। रविवार को भी कई जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के लिए ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की संभावना है। इसके साथ ही अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल को भी प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। हालांकि, 21 अप्रैल से मौसम के साफ होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और किसानों को फसलों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement