दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी के मायापुर में निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम हुए हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। टनल के अंदर अभी भी 3 मजदूरों के फंसे होने की सूचना है। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।हादसे में बाहर निकाले गए लोगों में 13 घायलों का इलाज गोपेश्वर जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया है अधिकारियों के मुताबिक, हादसा 13 अगस्त की शाम करीब 7 बजे हुआ। टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी का रिसाव होने के साथ भू-स्खलन और मलबा आने से मजदूर अंदर फंस गए। टनल में पानी और मलबा भरने के कारण रेस्क्यू टीमों को अंदर पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है रेस्क्यू अभियान में NDRF, SDRF, सेना, ITBP, पुलिस, DRF और फायर सर्विस की टीमें जुटी हुई हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं। गौचर और जोशीमठ से भी अतिरिक्त टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलिकॉप्टर के जरिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद वे गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे।फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना इस समय रेस्क्यू टीमों की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। टनल के भीतर लगातार पानी और मलबा आने के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है






