शॉकिंग न्यूज़ युवा दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के पास एक निर्माणाधीन भवन के मजदूर आवास में एक युवा दंपति ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर की पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने 28 वर्षीय भास्कर लाल और उनकी 26 वर्षीय पत्नी जनिक गौड़ के शवों को छत के पाइप से लटका हुआ पाया।भास्कर लाल, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के रहने वाला था, निर्माण स्थल पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement