हल्द्वानी : नरीमन चौराहे से गौला पुल तक तोड़ा जाएगा अतिक्रमण,सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने किया चिन्हीकरण

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सड़क और चौराहे चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है इसी क्रम में अब नरीमन चौराहे से लेकर काठगोदाम पुल तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा जिसको लेकर सर्वे भी शुरू हो गया है। NHAI के अधिकारियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण भी चिह्नित किया गया जिसको जल्द ही तोड़ा जाएगा, सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया की सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने का काम किया जा रहा है इसके साथ ही काठगोदाम पुल तक सड़क को चौड़ा किया जाना है इसलिए NHAI के साथ अधिकारियों ने मिलकर फर्स्ट फेस का स्थलीय निरीक्षण किया है जिस पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement