हल्द्वानी: पृथ्वी दिवस पर योगा पार्क में पौधारोपण, पार्षद शैलेन्द्र दानू ने दिया हरियाली का संदेश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के हीरानगर स्थित योगा पार्क में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पीपल, हल्दू, मौलश्री और जामुन जैसे आक्सीजन उत्सर्जक पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व हीरानगर वार्ड के पार्षद शैलेन्द्र दानू ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी एवं सेवानिवृत्त रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रकृति को संजीवनी देने का प्रयास है और सभी को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।पार्षद दानू ने बताया कि यह पौधारोपण केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि धरती को स्वच्छ, सुंदर और हरियाली युक्त बनाए रखने की एक जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में यह संकल्प भी लिया गया कि सभी नागरिक पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रयास करें।मदन सिंह बिष्ट ने आम जनता से अपील की कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से आगे आएं और पौधारोपण जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाएं।इस अवसर पर रवि बिष्ट, हर्ष पांडे, शरद रावल सहित अनेक क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहे और सभी ने पौधों की देखभाल का जिम्मा लेने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement