सभी प्रत्याशियों के साथ निर्वाचन विभाग की बैठक, दिया प्रशिक्षण 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में निकाय चुनाव के मद्देनजर नाम वापसी के बाद निर्वाचन विभाग ने चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया है और अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं, लिहाजा जिला निर्वाचन विभाग ने निर्वाचन आयोग की नियमावली के हिसाब से मेयर और पार्षद प्रत्याशियों द्वारा चुनावी खर्च और पोलिंग एजेंट बनाए जाने सहित अपने प्रचार प्रसार की परमिशन सहित अन्य निर्वाचन कार्यो का प्रशिक्षण दिया । इसके अलावा प्रत्याशियों द्वारा भी कई प्रकार के सवाल उठाए गए जिसमें ज्यादातर प्रत्याशियों ने मतदान के समय सुबह 8:00 से 5:00 को बढ़ाकर सुबह 7:00 से 7:00 तक करने की अपील की प्रत्याशियों का कहना है की वैसे ही पोस्ट बैलेंस से मतदान हो रहा है और एक मतदाता को दो वोट डालने हैं लिहाजा प्रत्येक वोट में 2 मिनट से अधिक का समय लगेगा इसलिए वोटिंग परसेंटेज में भी गिरावट आएगी लिहाजा सुबह 7:00 से 5 बजे तक वोटिंग होनी चाहिए। वही रिटर्निंग अधिकारी आप वाजपेई ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव खर्च सहित अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दे दिया गया है। और उनकी समस्याओं को भी आयोग तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement