हल्द्वानी: अंबेडकर युवा समिति ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: राजपुरा वार्ड नंबर 12 स्थित शिल्पकार सेवा संस्थान में आज शाम अंबेडकर युवा समिति हल्द्वानी द्वारा पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए 27 निर्दोष और मासूम पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कैंडल जलाकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार पिन्नू, संरक्षक हरीश सिनौली, पूर्व मेयर प्रत्याशी मनोज कुमार मन्नू सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।समिति के सदस्यों ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि इस आतंकी घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।इसके साथ ही शहीद पर्यटकों के परिजनों को सहायता राशि के साथ-साथ एक-एक सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की गई। कार्यक्रम में विनोद कुमार बौद्ध, संजय टम्टा, महेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश, सुनील कुमार, अमित कुमार, रमेश चंद, रोहित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement