स्लग : महिला अपराधों के बाद जागी पुलिस, रात में भी गस्त जारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में बढ़ते अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने शनिवार की रात व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर यह अभियान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देना रहा। शहर में कई इलाकों में पुलिस की टीमों ने रात गश्त करते हुए संदिग्ध लोगों की चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों की जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया खासतौर पर उन स्थानों पर ध्यान दिया गया जहां असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की आशंका अधिक रहती है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और कई जगहों पर दस्तावेज़ों की जांच भी की तो वहीं सीओ सिटी नितिन लोहनी ने माता और बहनों से हमारे चैनल के द्वारा एक अपील भी करी गई की उत्तराखंड पुलिस पेज में एप्लीकेशन है गोरा शक्ति ऐप है उसके पैनिक बटन का इस्तेमाल करें जिसमें एक जीपीएस टेकिंग भी होती है और तुरंत पुलिस आपकी सहायता के लिए वहां पर पहुंच जाएगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement