हल्द्वानी :(बड़ी खबर) खतरे के निशान पर गौला, 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, गौला पुल पर भी यातायात बंद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से सभी गाड़, गधेरे नदिया उफान पर है, गौला नदी में इस सीजन का सबसे अधिक 60 हजार क्यूसेट पानी छोड़ा गया है, जो की तटवर्ती इलाकों के लिए संकट के संकेत है। भारी उफान के चलते काठगोदाम पुल में भी सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि गौला का डिस्चार्ज 60000 क्यूसेक पार कर चुका है, NHAI की एडवाइस पर काठगोदाम गौला पुल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement