हल्द्वानी : एसडीएम राहुल शाह और तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने चौफला से हैड़ाखान पनियाली रोड तक नाले एवं सड़क पर अतिक्रमण को लेकर किया जांच

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट तथा सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी द्वारा चौफाला चौराहा से हैड़ाखान पनियाली रोड तक नाले एवं सड़क पर अतिक्रमण की जांच की गई निरीक्षण के दौरान लगभग 1.5 किमी क्षेत्र में नाले एवं सड़क पर अतिक्रमण चिह्नित किए गए। कई आवासीय एवं वाणिज्यिक भवनों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। सिंचाई विभाग द्वारा इस मार्ग पर पक्का नाला निर्माण की योजना बनाई जा रही है, ताकि आवासीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को रोका जा सके। टीम द्वारा कुल 16 अतिक्रमित संरचनाओं पर निशान लगाए गए प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे एक सप्ताह के भीतर स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण क्षेत्र का सर्वेक्षण आगामी दो दिनों में पूर्ण किया जाएगा निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement