हल्द्वानी: दीपांशु शर्मा बने भाजपा नगर के कार्यालय मंत्री, लगा बधाइयों का तांता

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी नगर के नवीन कार्यालय मंत्री के रूप में दीपांशु शर्मा की नियुक्ति पर उन्हें ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं। दीपांशु ने बताया कि वह लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय हैं और उन्होंने नगर कार्यकारिणी सदस्य, नगर मीडिया प्रभारी और नगर मंत्री जैसे कई पदों पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं का सदा सम्मान करती है दीपांशु ने कहा, “मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं और मुझे यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए पार्टी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं आश्वस्त करता हूं कि इस पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा।”दीपांशु को पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं, जिनमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, जिला महामंत्री रंजन सिंह बागली, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुकशाल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कार्तिक हरबोला, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कनिष्ठ ढींगरा और नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा विशु शर्मा शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement