हल्द्वानी : नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं एसडीएम राहुल शाह ने गांधी नगर का किया संयुक्त निरीक्षण

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गांधी नगर वार्ड का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा नाली निकासी, जल आपूर्ति एवं सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की नालियों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था तथा सार्वजनिक नालों पर किए गए अतिक्रमण का परीक्षण किया गया। सार्वजनिक नालियों पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में स्थित खाली भूमि का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों से बच्चों के लिए पार्क निर्माण हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुआ, जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। गांधी नगर वार्ड के सामुदायिक केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें एसडीएम हल्द्वानी द्वारा बताया गया कि नए सामुदायिक केंद्र हेतु प्रस्ताव SCP योजना के अंतर्गत तैयार किया जाएगा जल संस्थान को निर्देशित किया गया कि सीवरेज लाइन के कार्य के पश्चात सड़क मरम्मत शीघ्र पूर्ण की जाए। नगर निगम द्वारा आगामी मानसून सत्र में वार्ड में वृक्षारोपण की योजना भी बनाई गई है। उपरोक्त निरीक्षण में मनीष जोशी, उपखंड अधिकारी , विद्युत हल्द्वानी , गणेश भट्ट , सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम , अमोल असवाल , निरीक्षक, नगर निगम , पुष्कर आर्य अभियंता जल निगम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement