हल्द्वानी:पानी के गड्ढेरे में मौज मस्ती करना पड़ा भारी, डूबने से युवक की मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: पानी के गधेरे में मौज मस्ती करना एक युवक को भारी पड़ा है जहां डूबने से युवक की मौत हुई है घटना नैनीताल जिले के ज्योलीकोट स्थित गधेरे की तालाब में नहाते वक्त युवक डूब गया.एसडीआरएफ ने रात्रि सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया है. मृतक युवक हल्द्वानी का रहने वाला है पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर रात्रि को पुलिस चौकी ज्योलीकोट के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ज्योलीकोट में एक युवक नदी में डूब गया है,सूचना मिलते ही पोस्ट नैनीताल से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.घटना हल्द्वानी नैनीताल स्थल रोड जोली कोर्ट से लगभग दो से तीन किलोमीटर नीचे स्थित एक तालाब में था जहाँ युवक डूब गया था.एसडीआरएफ टीम ने विषम परिस्थितियों के बावजूद मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया.टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सर्चिंग के दौरान तालाब से युवक जीवन रावत उम्र 21 वर्ष निवासी बच्चीनगर हल्द्वानी का शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि युवक मौज मस्ती करने गया था जहां नहाने के दौरान हादसा हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement