भवाली बाजार में दुकान में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर खाक

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल- भवाली थाना क्षेत्र के बाजार में दुकानों में आग लगने से हड़कम मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर आग लगने से अफरा तफरी मच गई।वहीं स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड और पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग अचानक से लगी और एक दम भड़क गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement