नेपाल में भारी बवाल और हिंसा, आग के हवाले संसद..प्रधानमंत्री का इस्तीफा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नेपाल में भारी बवाल-हिंसा आग के हवाले किया संसद प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा नेताओं के घर पर भी हमला

भारत के पड़ोसी नेपाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है  आपको बता दें सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। बताए जा रहा है Gen- Z द्वारा सोशल मीडिया एप्स बैन के बाद ये प्रदर्शन शुरू किया गया था जो पुलिस के बल प्रयोग के बाद हिंसक हो गया पुलिस ने युवाओं की भीड़ पर गोलियां चला दी जिसमें करीब 20 लोगों की मौत की खबर है जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। अब बड़ी खबर ये सामने आई है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केपी ओली देश छोड़कर भाग सकते हैं जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी नेपाली राष्‍ट्रपति के निजी आवास के अंदर पहुंच गए प्रधानमंत्री केपी ओली के ऑफिस और घर पर भी प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के संसद भवन में आग लगा दी है बता दें मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने देश के मंत्रियों, नेताओं के घरों पर हमले तेज कर दिए। नेपाल में युवा प्रदर्शनकारियों की भीड़ पीएम ओली के घर की तरफ बढ़ गई। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के नेता पुष्प कमल दहल (प्रचंड) के घर पर भी हमला किया गया है नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा के घर पर हमला किया गया है। गृह मंत्री के घर में आग लगा दी गई है और संचार मंत्री के घर में भी आग लगा दी गई है राजधानी काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में कर्फ्यू लागू होने के बावजूद छात्रों के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन और अधिक उग्र हो गए हैं बता दें कि नेपाल सरकार के कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से नेपाल के कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने भी अपना पद छोड़ दिया है। जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव भी इस्तीफा दे रहे हैं। नेपाल में शेखर कोइराला (नेपाल कांग्रेस) गुट के मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले सोमवार को नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement