उत्तराखंड: बदरीनाथ में बड़ा हादसा टला, यात्री की सूझबूझ से बची 40 लोगों की जान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बदरीनाथ में बुधवार देर शाम बदरीनाथ धाम के पास देवदर्शनी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बस जैसे ही धाम के पास पहुंची, चालक को अचानक चक्कर आ गया और बस अनियंत्रित होकर लड़खड़ाने लगी।इस दौरान चालक के पास बैठे एक सतर्क यात्री ने तत्काल स्टेयरिंग संभालते हुए ब्रेक लगा दिए। उसकी सूझबूझ से बस नवनिर्मित भवन से टकराने या गहरी खाई में गिरने से बच गई। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ डर के मारे बस से कूद पड़े, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, अग्निशमन अधिकारी एसआई श्याम सिंह, और माणा चौकी प्रभारी विजय प्रसाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे। एसआई श्याम सिंह ने बताया कि चार यात्रियों को हल्की चोट आई है, जिन्हें विवेकानंद अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है।थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने कहा, “यात्री की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। अगर यह घटना कुछ पहले होती, तो बस सीधे खाई में गिर सकती थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement