नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराने वाली भाजपा की महिला नेत्री प्रेमी के साथ गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी की घिनौनी हरकत का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला नेत्री ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया। कई बार उससे दरिंदगी हुई। रानीपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। भाजपा ने भी महिला को निष्कासित कर दिया है पुलिस के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी रह चुकी एक महिला पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी। बेटे को पति के पास छोड़कर बेटी को वह अपने साथ ले गई थी। इसके बाद प्रेमी सुमित पटवाल के साथ रहने लगी। अब बेटी पिता के पास आई। उसे गुमसुम व हताश देखकर पिता ने बातचीत की तो उसने आपबीती बताई। तब पिता बेटी को लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचे पिता का आरोप है कि बीते जनवरी माह में बेटी को घुमाने के बहाने कार में उसकी पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ गई। जहां शराब पीकर दोनों ने उसकी पत्नी की सहमति पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।आरोप है कि आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर बेटी व पिता की हत्या करने की धमकी दी गई एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गंभीरता से इस मामले को लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए। एसएसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। बुधवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी सुमित पटवाल निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी बहादराबाद को शिवमूर्ति चौक के पास होटल युग रेजीडेंसी से गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करवाने के आरोप में फंसी महिला नेत्री को भाजपा ने भी पार्टी से बाहर निकाल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की तरफ से महिला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का पत्र जारी कर दिया गया है। अगस्त 2024 में उसकी हरकतों की शिकायतें मिलने पर महिला मोर्चा के पद से भी हटा दिया गया था

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement