देहरादून:(बड़ी खबर)- थराली पुल टूटने पर एक्शन में सीएम धामी, तीन अधिकारी निलंबित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद चमोली के थराली में निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण पर सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडे द्वारा थराली में क्षतिग्रस्त हुए पुल प्रकरण पर लोक निर्माण विभाग के तीन इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं, कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए और प्रशासन में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उत्तराखण्ड सरकार लगातार भ्रष्टाचारी और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement