स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश, AHTU और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में पांच हिरासत में

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रुड़की। हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना गंगनहर की संयुक्त टीम ने रामनगर चौक स्थित “स्पा सेंटर 20-20” पर दबिश देकर देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। संदेह के घेरे में चल रहे इस कथित स्पा सेंटर पर जब पुलिस ने छापा मारा, तो भीतर से अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि हुई। मौके से चार महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य संचालक गुरमीत सिंह मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री जैसे नकदी, कॉन्डम और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पकड़ी गई एक महिला गुरमीत सिंह की मंगेतर है। फरार आरोपी गुरमीत सिंह, निवासी सहारनपुर, को इस अवैध धंधे का मुख्य सरगना बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान सौरभ सैनी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का निवासी है। पूरे अभियान की अगुवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की उप निरीक्षक राखी रावत और उप निरीक्षक देवेंद्र रावत ने की, जिनके साथ गंगनहर थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement