खौफनाक हत्या का खुलासा: पति के शव के टुकड़े कर नाले और गंगा में फेंके

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मेरठ वाली मुस्कान की पति को मारकर नीले ड्रम में छुपाने वाली घटना इतनी खौफनाक थी कि लोगों को लगा था कि इससे बुरा क्या ही होगा। लेकिन इससे भी खौफनाक घटना संभल के चंदौसी से आ रही है। जिसे सुनकर आप एक बार फिर हैरान और परेशान हो जाएंगे।

नीले ड्रम से भी खाैफनाक!, पति का ग्राइंडर से काटा शरीर

दरअसल यहां पर भी एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलतक अपने पति की हत्या कर दी। हालांकि हत्या इतनी बेदर्दी से की गई कि ये मामला चर्चाओं में आ गया। पति को पहले हथौड़े और रॉड से मारा गया। जिसके बाद शव के ग्राइंडर में टुकड़े कर दिए गए।

गर्दन, पैर हाथ और धड़ आदि को अलग किया। जहां नाले में धड़ को फेंका गया। तो वहीं बाकी अंगों को राजघाट गंगा में बहा दिया गया। इतना ही नहीं किसी को शक ना हो, इसके लिए पत्नी ने थाने में पति की गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

संभल के चंदौसी में हुआ दिल दहला देने वाली घटना

पुलिस की माने तो 15 दिसंबर को नगर से सटे पत्रुआ गांव के नाले में एक क्षत-विक्षत और सड़ी-गली हालत में एक शव मिला। शव का सिर और हाथ पैर गायब थे। दो दिन बाद शव के एक हाथ पर राहुल नाम गुदा हुआ मिला। इसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।

प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का बेदर्दी से कत्ल

जांच में पता चला कि एक महीने पहले चुन्नी मोहल्ले की रूबी ने अपने पति राहुल के गुम होने की शिकायत लिखवाई थी। ये भी पता चला कि रूबी के मोहल्ले में ही रहने वाले गौरव के साथ अवैध संबंध थे। राहुल जिसका लगातार विरोध कर रहा था। 18 नवंबर को तो दोनों रूबी और गौरव आपत्तिजनक स्थिति में भी देखे गए थे।

ग्लाइंडर से काटा हाथ-पैर और गर्दन

राहुल ने उस समय गौरव और रूबी के साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें धमकी दी कि वो दोनों को मोहल्ले में बदनाम कर नग्नावस्था में घुमाएगा। इसी दौरान रूबी और उसके प्रेमी ने राहुल पर हमला कर दिया। जिसके बद उसकी हत्या की साजिश रची गई। हत्या के बाद शव के टुकड़े करने के लिए 19 नवंबर को गौरव ने ग्राइंडर खरीदा।

नाले में फेंका धड़, गंगा में बहाए अन्य अंग

जिसके बाद रूबी बाजार से पॉलीथिन का बैग खरीदकर लाई। जिसमें उसने सिर और हाथ पैरों को भरकर गंगा में फेंक दिया। धड़ को पत्रुआ गांव के नाले में फेंका। पुलिस ने धड़ को तो बरामद कर लिया। लेकिन सिर, हाथ और पैर गंगा में बह गए।

दोनों हत्यारों का काटा गया चलान

रूबी की निशानदेही पर शव को ठीकाने लगाने के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी, कार, ग्लाइंडर, ब्रश और अन्य सामान बरामद कर दिए गए हैं। पुलिस की माने तो हत्या आरोपित पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव का चालान किया गया। दोनों ने ही मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। हालांकि राहुल के सिर, हाथ व पैर अभी तक नहीं मिले हैं। डीएनए सैंपल लिए गए हैं जिससे हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement