हल्द्वानी : लग्जरी कार में अमन जोत कर रहा था शराब की तस्करी,एसओजी ने किया गिरफ्तार,सुभाष नगर में लगातार जारी है शराब की तस्करी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

लग्जरी कार में शराब की तस्करी, पुलिस ने युवक को रंगे हाथों दबोचा

– नैनीताल एसओजी टीम की बड़ी सफलता, 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

हल्द्वानी। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार, अवैध शराब की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के तहत, नैनीताल एसओजी की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक से 7 पेटी अंग्रेजी शराब और एक लग्जरी कार (हुंडई वर्ना, नंबर UK04AJ- 7222) बरामद की है।एसपी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र और सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में, उप निरीक्षक संजीत राठौड़ के नेतृत्व में एसओजी टीम ने युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमन जोत पुत्र रवीन्द्र सिंह, निवासी गोविन्दपुरा, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजीत राठौड़ प्रभारी, एसओजी, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव (SOG), कांस्टेबल चन्दन नेगी (SOG), कांस्टेबल अमर सिंह (SOG) शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement