हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, उपराष्ट्रपति से करेंगे शिष्टाचार भेंट,जमरानी बांध परियोजना का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां वे देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट करेंगे उपराष्ट्रपति के दिल्ली प्रस्थान के पश्चात, मुख्यमंत्री धामी दोपहर 1:00 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना और उसके आसपास के क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के बाद वे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री की हल्द्वानी यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। विभिन्न विभागों को अलर्ट पर रखा गया है, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं

Advertisement
Advertisement