आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ पर हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

दीपक अधिकारी 

 हल्द्वानी

आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ पर हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आयोजित कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक लोगों को संबोधित किया इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के कई बार लोकतंत्र की हत्या कर देश ऊपर जबरदस्ती आपातकाल थोपा था। उन्होंने कहा कि आज सदन में और बाहर भी कांग्रेस भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को लेकर आरोप लगाती है लेकिन वह खुद लोकतंत्र की हत्यारी सरकार है जिन्होंने चुनी हुई सरकारों को भी गिराया। वहीं पंचायती चुनावों को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार चुनावों को लेकर पूर्ण रुप से तैयार है और कुछ लोग किन्हीं चीजों को लेकर कोर्ट गये जिसमें कोर्ट से स्टे लगने पर न्यायिक क्रियाओं में सरकार दखल अंदाजी नहीं कर सकती है और कोर्ट के निर्णय के बाद ही चुनावी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement