सीएम धामी तोड़ेंगे एनडी तिवारी का रिकॉर्ड, बनाएंगे कार्यकाल की नई मिसाल : महेंद्र भट्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न केवल उत्तराखंड में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री बनेंगे, बल्कि भाजपा उनके नेतृत्व में पंचायत चुनावों में हैट्रिक जीत भी दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ने जा रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषित नई तिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों के पैनल पर विचार प्रक्रिया शुरू कर चुकी है और 2 जुलाई तक अधिकतर नामों की घोषणा कर दी जाएगी।कांग्रेस द्वारा पंचायत चुनाव के चरणों को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए भट्ट ने कहा कि चुनाव एक या दो चरणों में हों, यह निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा है। लेकिन कांग्रेस की बौखलाहट साफ दिख रही है क्योंकि भाजपा एक बार फिर से जीत की ओर अग्रसर है।मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल को लेकर पूछे गए प्रश्न पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह जल्द ही एनडी तिवारी का कार्यकाल रिकॉर्ड पार कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अगला विधानसभा चुनाव भी धामी के नेतृत्व में लड़ेगी और तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से सरकार बनाएगी।उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नई तारीखों पर संतोष जताते हुए प्रदेशवासियों और पंचायत मतदाताओं को शुभकामनाएं दीं। भट्ट ने स्वीकार किया कि थोड़ा विलंब हुआ है, लेकिन कांवड़ यात्रा से पहले चुनाव की अपेक्षा के बावजूद जुलाई माह में चुनाव संपन्न होना राज्य हित में है।भाजपा की चुनावी तैयारियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार प्रत्याशियों के नामों पर विचार शुरू हो चुका है और जल्द ही पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement