जिले में आपराधिक समीक्षा बैठक आयोजित पंचायती चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कही ये बार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जिले के पुलिस अधीक्षक पहलाद मीणा ने आपराधिक समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें अपराधी गतिविधियों को रोकने और पंचायती चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंचायती चुनाव में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर ली गई है और जिले की सभी पंचायतों में सुरक्षा के मद्देनजर तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement