रात में घर लौटा नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा… पत्नी को गैर..संग देख खौल उठा खून फिर क्या

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने अपनी पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। अवैध संबंधों में घटना को अंजाम दिया गया है। रात में उसने पत्नी को गैरमर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पुलिस ने आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने कुछ साल पहले युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह पत्नी के साथ शाहजहांपुर में ही रहता था। दिन में काम के सिलसिले में बाहर रहता था। रात में वापस कमरे पर आ जाता था।मंगलवार की रात पति करीब 12 बजे घर पहुंचा तो उसने एक जनसेवा केंद्र संचालक को पत्नी संग आपत्तिजनक स्थिति में दिखा। उसे देखकर युवक भाग गया था। पत्नी से विवाद के बाद पति घर से चला गया। सुबह पत्नी अपने बेटे के साथ ऑटो से पति के ठिकाने पर पहुंची। वहां मालूम हुआ कि दूसरी जगह गया हुआ था।पूर्वाह्न करीब 11 बजे पत्नी वहां पहुंची तो दोनों में रात की बात को लेकर झगड़ा होने लगा। इसी दौरान पति ने तमंचे से उसे गोली मार दी। पेट के नीचे गोली लगने से गंभीर घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement