भालू के हमले में पोस्टमास्टर की दर्दनाक मौत, शव बरामद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

डाक लेकर जा रहा था पोस्टमास्टर, पीछे पड़ा भालू, साइकिल फिसली और खाई में गिरने के बाद जानलेवा हमला

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के सामा-मुनस्यारी मार्ग पर एक दर्दनाक घटना में 20 वर्षीय युवक की भालू के हमले से मौत हो गई। मृतक यश शर्मा, जो मूल रूप से महेंद्रगढ़, पानीपत (हरियाणा) का निवासी था और वर्तमान में स्थानीय पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था, सुबह डाक लेकर साइकिल से रवाना हुआ था। रास्ते में अचानक एक जंगली भालू उसके पीछे लग गया। हमले से घबराकर यश की साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से SDRF को अलर्ट किया गया, जिसके बाद उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कपकोट पोस्ट से टीम मौके के लिए रवाना हुई। SDRF कर्मियों ने कठिन भू-भाग में उतरकर शव को स्ट्रेचर की मदद से खाई से निकाला और मुख्य मार्ग तक लाया। बाद में शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement