उत्तराखंड: सिंचाई नहर में मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, क्षेत्र में सनसनी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रामनगर ब्रेकिंग: सिंचाई नहर में मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, क्षेत्र में सनसनी

रामनगर: शनिवार सुबह रामनगर के हाथी नगर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सिंचाई नहर में एक शव तैरता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त की।शव की पहचान 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड पुलिस से उप निरीक्षक (दरोगा) के पद से करीब तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। वे मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे और वर्तमान में रामनगर के बिहार कॉलोनी चोरपानी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे जगमोहन सिंह रावत ने अपनी सेवा के दौरान रामनगर कोतवाली में हेड मोहर्रिर, फिर पदोन्नति के बाद दरोगा और उसके बाद सीओ कार्यालय में पेशकार के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। विभाग में उनकी ईमानदारी और कार्यकुशलता के लिए उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।इस दर्दनाक घटना की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement