हल्द्वानी :(बड़ी खबर) पानी किल्लत देखते हुए होमवर्क शुरू, गर्मी के लिए एक्शन प्लान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी : आगामी ग्रीष्मकालीन सीजन में पेयजल आपूर्ति की दृष्टि से हल्द्वानी नगर क्षेत्र अंतर्गत क्राइसिस वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान हल्द्वानी तथा सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता तथा विद्युत वितरण खंड ग्रामीण हल्द्वानी के अवर अभियंता के साथ निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में विकास नगर विठोरिया नंबर दो में निर्माणाधीन ट्यूबल का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी को 6 दिन के अंदर ट्यूबवेल पंप हाउस में ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा उसकी अगले तीन दिन के अंदर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ करने हेतु अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देशित किया गया।उक्त योजना के प्रारंभ होने से विठोरिया नंबर दो, लालडांट तथा विशेष कर विकास नगर क्षेत्र के लगभग चार से 5000 की आबादी को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। इससे पूर्व इन क्षेत्रों में पूरे वर्ष भर लगभग टैंकर से ही जल संस्थान द्वारा आपूर्ति की जाती रही है।इसके पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय छडायल में निर्माणधीन ट्यूबल का अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं उनकी टीम के साथ निरीक्षण करते हुए गतिमान कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देशित किए गए कि उक्त ट्यूबल की बोरिंग का कार्य वर्तमान में गतिमान है जो जून माह में पूर्ण होने की संभावना है इसके पश्चात राजपुरा स्थित गोला गेट में निर्मित ट्यूबवेल का निरीक्षण किया गया ।उक्त ट्यूबल का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा ट्यूबल से गोला गेट वारसी कॉलोनी, जवाहर नगर तथा 16 क्वार्टर के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की जा चुकी है पूर्व में इन क्षेत्रों में भी जलापूर्ति की क्राइसिस रहती थी इस ट्यूबल के निर्माण से इस बार समस्या के समाधान हो चुका है अधिशासी अभियंता जल संस्थान को इसके अतिरिक्त नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र के अन्य चिन्हित क्राइसिस एरिया में ग्रीष्मकल के दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने तथा वैकल्पिक उपाय करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement