उत्तराखंड:रेड अलर्ट के चलते कल 12 अगस्त को जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने कल 12 अगस्त को जनपद के कक्षा 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केदो को बंद रखने का निर्देश दिया है.

नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अलर्ट” जारी किया गया है.

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में कल 12 अगस्त मंगलवार को एक दिवसीय अवकाश रहेगा उत्तराखंड:रेड अलर्ट के चलते कल 12 अगस्त को जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषितजिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकता की स्थिति में अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें.

Advertisement