हल्द्वानी: नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने हटाया पनचक्की से अवैध कब्जा, अब पार्क निर्माण का रास्ता हुआ साफ 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: शहर मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा आज अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की गई है, प्रशासन नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बरेली रोड वार्ड-60 स्थित पनचक्की क्षेत्र की 0.019 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया। यह भूमि नगर निगम को सार्वजनिक पार्क निर्माण हेतु पूर्व में आवंटित की गई थी, लेकिन लंबे समय से यहां अवैध कब्जा बना हुआ था।संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से कब्जा हटवाया और भूमि को नगर निगम के सुपुर्द किया। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया शीघ्र ही यहां पार्क का निर्माण शुरू किया जाएगा, जिससे आसपास के लोगों को हरित क्षेत्र व मनोरंजन की सुविधा मिल सकेगी। प्रशासन ने साफ किया कि सरकारी व सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement