उत्तराखण्ड के हल्द्वानी – खनस्यू प्रकरण में एसपी क्राइम से मिले ग्रामीण, गुस्साए ग्रामीणों ने दिया यह अल्टीमेटम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे खनस्यू के ग्रामीणों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर रहे एसपी क्राइम हरबंस सिंह से मुलाकात करते हुए तीनों आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। दो घंटे तक पुलिस से मांग करते रहे, पीड़ित युवक ने पुलिस को अपने शरीर के चोट के घाव भी दिखाएं। लेकिन ग्रामीण और पुलिस के बीच की वार्ता बेनतीजा रही ।हालांकि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार शाम तक का समय दिया गया है। अगर बुधवार शाम तक तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो गुरुवार को आर पार का आंदोलन किया जाएगा। वही क्राइम हरबंस सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है, जो भी तथ्य जांच में पाएं जायेंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement