दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिजॉर्ट में काम करने वाली एक युवती को कमरे में बुलाकर शराब पिलाई गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी पर भी दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी की दस साल पूरे होने पर हुई थी पार्टी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी युवती ने सोमवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में सेल्स गर्ल के पद पर कार्यरत है। कंपनी के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर रामनगर के एक रिजॉर्ट में कॉरपोरेट कार्यक्रम आयोजित किया गया था।आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रिजॉर्ट के एक कमरे में आरोपी शुभम भाटला निवासी पुणे ने युवती को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरे आरोपी सौरभ पर भी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सुशील कुमार के अनुसार, दोनों आरोपी भी इसी कंपनी से जुड़े बताए जा रहे हैं।




