उत्तराखंड:नाना की हैवानियत नाबालिग बच्ची बनी मां पुलिस के गिरफ्त में नाना

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हैरान करने वाला सामने आया है। जहां 15 वर्षीय नाबालिग मां बन गई है। आरोप है कि सौतेले नाना ने अपनी नातिन के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। इसी बीच नाबालिग गर्भवती हो गई थी। उसने बीते रोज एक बेटी को जन्म दिया है।मामला उधम सिंह नगर के जयपुर का बताया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला जसपुर से सामने आया है। जहां मुरादाबाद (यूपी) के रहने वाले युवक की दूसरी शादी हुई थी। युवक की पहली पत्नी से उसे एक बेटी थी। दूसरी शादी जसपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। इसी बीच बच्ची को उसके सौतेले नाना के पास रहने के लिए भेजा गया था। बताया गया कि 70 साल के बुजुर्ग की पत्नी बीमार रहती थी। ऐसे में घर में एक लड़की को रखने के लिए बोला गया। ताकि घर के काम में मदद मिल सके।आरोप है कि सैतेले नाना ने नातिन के साथ कई बार दुष्कर्म किया। वह उसे डरा धमका कर घर पर रखता था। नाबालिग के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने पर वह गर्भवती हो गई। उसने एक बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद नाना ने नवजात बच्ची को गोद दे दिया है। नाबालिग ने घटना की पूरी जानकारी अपनी सौतेली मां को दी। जिस पर महिला के होश उड़ गए।हाल ही में किशोरी ने एक पुत्री को जन्म दिया। जिसको उसके नाना ने गोद ले दिया और धमकाया किसी को बताया तो तुझे जान से मार दूंगा। जब उसने अपनी सौतेली मां को अपनी आपबीती सुनाई, तो मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement