दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
रेलवे फाटक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त छात्र ने कान में इयरफोन (लीड) लगा रखी थी, जिसकी वजह से उसे ट्रेन आने की आवाज सुनाई नहीं दी।
सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अभिनव (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के ग्राम देवप्रयाग का रहने वाला था।
पुलिस के मुताबिक, घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र कहां है बता जरा की अजबपुरअभिनव अपनी मां के साथ अजबपुर कलां स्थित बैंक कॉलोनी में एक किराए के कमरे में रहता था और यहीं रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
पुलिस ने तत्परता से पहुंचाया अस्पताल, पर नहीं बची जान
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने घायल छात्र को तुरंत रेलवे पटरी से उठाकर सड़क तक पहुंचाया और 108 एम्बुलेंस की मदद से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान घावों के ताव न सहते हुए युवक ने दम तोड़ दिया।
लोको पायलट बोले- ‘इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, पर दूरी कम थी’
ट्रेन के लोको पायलट अतेंद्र पाल सिंह चौहान ने पूछताछ में पुलिस को बताया:
”ट्रेन देहरादून से प्रयागराज जा रही थी और उसकी रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जैसे ही ट्रेन अजबपुर फाटक के पास हल्के मोड़ पर पहुंची, तो देखा कि एक युवक रेलवे ट्रैक के बिल्कुल बीचों-बीच पैदल चल रहा है। मैंने उसे बचाने के लिए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रेन और युवक के बीच दूरी बेहद कम होने के कारण वह इसकी चपेट में आ गया।”



