हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- यहां मिला काठगोदाम से नहर में बहे युवक का शव

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी। काठगोदाम में काॅलटैक्स के पास नहर में गिरे युवक का शव बुधवार को मुखानी के पास बरामद हुआ। मंगलवार देर रात युवक नहर में गिरकर बह गया था, जिसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीमों ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया और युवक का शव मुखानी क्षेत्र की नहर से मिला।घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गौला बैराज को अस्थायी रूप से बंद कराया गया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement