वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बारिश और भूस्खलन के चपेट में आये श्रद्धालु, 13 लोगों की मौत, कई घायल-VIDEO

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जम्मू में भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को अचानक भूस्खलन हो गया. यह हादसा अर्धकुंवारी के पास हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु हर रोज मां वैष्णो देवी के दरबार की ओर जाते हैं. जोरदार धमाके के साथ पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर ट्रैक पर आ गिरे. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए हैं.घायलों को इलाज के लिए कटरा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. ट्रैक पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर अलर्ट मोड पर है.जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार दोपहर लैंड स्लाइड हुआ. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद प्रसिद्ध मंदिर की तीर्थ यात्रा रोक दी गई है.अर्द्धकुंवारी के पास दोपहर तीन बजे हुआ भूस्खलन

अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास दोपहर करीब तीन बजे भूस्खलन की घटना हुई. अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते पर यह घटना हुई.हिमकोटि मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अपराह्न 1.30 बजे तक पुराने मार्ग पर यात्रा जारी थी. हालांकि अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अगले आदेश तक इस रास्ते से भी यात्रा स्थगित करने का फैसला किया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement