भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 29 अगस्त से 4 सितंबर तक उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के चलते ऊधम सिंह नगर जिले में 30 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत यह आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि लगातार हो रही बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि यदि कोई विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement