उत्तराखंड में 15 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, आज भी कई जिलों में रेड अलर्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। प्रदेश में इस बार मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अब केवल अगले पांच दिन ही नहीं बल्कि 15 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार सितंबर के मध्य तक बारिश का दौर जारी रहेगा और इसके बाद ही इसमें कमी आने की संभावना है। वहीं, मानसून की विदाई इस बार भी सितंबर के अंतिम सप्ताह के आसपास ही मानी जा रही है।

मौसम विभाग ने शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। शेष जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

🔹 पिछले रिकॉर्ड

सामान्यतः राज्य से मानसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती है।

वर्ष 2023 में मानसून की विदाई 6 अक्तूबर और 2024 में 2 अक्तूबर को हुई थी।

इस बार भी 25 सितंबर के आसपास मानसून विदाई की संभावना है।

🔹 24 घंटे का बारिश आंकड़ा

पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में औसतन 42.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

हरिपुर: 177 मिमी

कपकोट: 140 मिमी

कर्णप्रयाग: 135.8 मिमी

जखोली: 128 मिमी

ऊखीमठ: 125 मिमी

कालसी: 143.5 मिमी

टनकपुर: 110 मिमी

धारचूला: 112.4 मिमी

खटीमा: 112 मिमी

चमोली: 104.6 मिमी

रोशनाबाद: 100 मिमी

कोटि: 100.5 मिमी

अब तक मानसून सीजन में प्रदेश में 1131.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। विभाग ने माना है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *