मां नंदा सुनंदा ने के दर्शनों के साथ ही महोत्सव की हुई शुरूआत।

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल उत्तराखण्ड में नैनीताल का प्रतिष्ठित माँ नन्दा देवी महोत्सव आज ब्रह्ममूर्त में पूजा अर्चना और वैदिक विधि विधान के साथ ही भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिया गया है भक्तों ने रिमझिम बरसात के बीच माँ नंदा सुनंदा के जयकारों के साथ माँ का आशीर्वाद लिया नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नयना देवी मंदिर प्रांगण में आज माँ नंदा सुनंदा महोत्सव का माँ के दर्शन के साथ प्रारंभ हुआ। बीती 29 अगस्त को भक्तों की एक टोली को मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लेने के लिए विधिवत रवाना की गई थी आयोजक समिति राम सेवक सभा की तरफ से कदली वृक्ष आने के बाद कलाकारों ने मूर्ति निर्माण किया और आज ब्रह्म मूर्त में उनकी प्राण प्रतिष्ठा की।इसके बाद माँ की प्रतिमा को आम भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिया गया। बरसात के बीच भक्तों ने माँ के दर्शन किये माँ की प्रतिमा को पूर्णतः ईको फ्रेंडली बनाया जाता है और इसे 5 सिंतबर तक दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद, माँ को नगर भ्रमण के बाद साथ ही नैनीझील में विसर्जित किया जाएगा पुजारी भगवत प्रसाद जोशी ने बताया कि पूजा लगभग सवा दो बजे शुरू होकर सवा चार बजे पूर्ण हुई और माँ के दर्शनों के लिए कपाट खोल दिये गए, और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement