हल्द्वानी: गौला नदी में उफान, गौला पुल के पास बने चेक डेम क्षतिग्रस्त, खतरा बढ़ा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: भारी बारिश के बीच गौला नदी का जल स्तर 55 हजार क्यूसेक से अधिक हो गया है। एसडीएम राहुल शाह ने जानकारी दी कि सोमवार को गौला पुल का निरीक्षण किया गया, जहां बढ़ते जल स्तर के चलते NHAI द्वारा बनाए गए चेक डेम क्षतिग्रस्त हो गए हैं।फिलहाल मार्ग सुचारू है, लेकिन नदी का प्रवाह बदलकर पीडब्ल्यूडी की रेलवे फाटक से पुल के मध्य मार्ग की ओर हो गया है, जिससे खतरे की स्थिति बढ़ गई है। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।लोगों से अपील की गई है कि वे पुल और नदी किनारे अनावश्यक रूप से न रुकें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम विभाग पहले ही भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement