हल्द्वानी: भारी बारिश से उफान पर गौला नदी, प्रशासन ने गौला किनारे बसे लोगों को किया सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गौला नदी उफान पर है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पीछे नदी किनारे बसे मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने एहतियातन इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, तहसीलदार मनीषा बिष्ट एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य किया। जिनके पास अन्य रहने की व्यवस्था नहीं थी, उनके लिए प्रशासन ने रैन बसेरे में ठहरने की व्यवस्था की है।मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement