पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 70 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने की दिशा में चम्पावत पुलिस ने नशा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 70 लाख रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत वाली 213 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत बनबसा क्षेत्र में एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्धों पर कड़ी नजर रखते हुए पाटनी चौराहा के पास से बलजीत सिंह निवासी उधम सिंह नगर को हेरोइन व मोटरसाइकिल सहित दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन टांटरगंज से लाने और नेपाल के कैसिनो तक सप्लाई करने की बात कबूली। पुलिस अधीक्षक ने साफ संदेश दिया कि नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें उनकी सही जगह यानी जेल पहुंचाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement