बिंग ब्रेकिंग न्यूज़ : पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत की हुई कार एक्सीडेंट बाल-बाल बचे, साथी विनोद नेगी घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत की कार शुक्रवार को हल्द्वानी के कमलवागाजा रोड में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में हरीश रावत को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उनके साथ मौजूद विनोद नेगी को गंभीर चोट लगने के बाद सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरीश रावत किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार पार्क की जा रही थी, तभी रामनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक होंडा अमेज़ कार ने उनकी गाड़ी के बाईं ओर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार दाईं ओर खड़ी दूसरी कार से जा टकराई, जिससे वाहन के दोनों तरफ गंभीर नुकसान हो गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार हरीश रावत खतरे से बाहर हैं, जबकि विनोद नेगी का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement