सेना भर्ती में असफल रहने से डिप्रेशन में गए मेधावी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

फौज में भर्ती होकर देशसेवा करने का सपना देख रहे एक मेधावी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ क्षेत्र के जग्गी गांव निवासी पूर्व सैनिक नवीन चंद्र कांडपाल का इकलौता पुत्र करन कांडपाल (24 वर्ष) लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। बार-बार असफल रहने और चयन न हो पाने के कारण वह डिप्रेशन में चला गया था परिजनों ने बताया कि करन ने इसी वर्ष बीएससी की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी। महाविद्यालय प्राध्यापकों के अनुसार वह पढ़ाई में मेधावी, शांत स्वभाव और खुशमिजाज छात्र था करन भारतीय सेना में भर्ती होकर सेवा करने के लिए बेहद उत्साहित रहता था और कई बार भर्ती प्रक्रिया में भी शामिल हुआ, लेकिन सफल न होने के कारण मानसिक तनाव में रहने लगा। कॉलेज प्रशासन ने उसकी कई बार काउंसलिंग भी कराई थी।गत दिवस अचानक करन के पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन तुरंत ही उसे डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है करन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौते पुत्र के निधन से जहां घर में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है

Advertisement
Advertisement
Advertisement