कालाढूंगी में कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन

Advertisement

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

Advertisement

कालाढूंगी में कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन मेन बाजार कालाढूंगी में किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी भावना सती ने रिबन काटकर अपने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। महिला सीट आने के बाद पूर्व में लगातार दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रहे दीप सती की पत्नी भावना सती को कांग्रेस ने अपना नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी भावना सती ने कहा कि अगर जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देकर जीत दिलाती है तो वह शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं एवं जनता की अन्य सभी समस्याओं का समाधान करेंगी। वहीं भावना ने कहा नगर पालिका में विकास कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Advertisement