नैनीताल के बजून गाँव में भूस्खलन से भारी नुकसान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल में देर रात हुई भारी बारिश के कारण ग्राम बजून के दूदिला में भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन में हरेंद्र सिंह का दो मंजिला मकान, एक गौशाला, और लगभग 20 नाली खेत मलबे में दब गए हैं मलबे की चपेट में आने से कई जानवर भी दब गए, जिनमें भैंस, गाय, घोड़ा और बछिया शामिल हैं। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि प्रभावित परिवारों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया था प्रशासन ने स्थानीय निवासी भूपाल सिंह ने बताया कि 2024मे पिछले साल 14 सितंबर को भी इसी जगह मलबा गिरा था, जिससे उनका आधा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था भूपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की थी, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे आज फिर से यह हादसा हो गया वहीं भूपाल सिंह ने बताया कि प्रशासन से कहीं दूसरी जगह पर अपना घर बनाने की जगह मांगी गई थी लेकिन प्रशासन ने अगर उन को कही पर सीफट किया होता तो आज यह हादसा नही होता वही एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया कि जिस क्षेत्र में मलबा गिरा है, वह पहले से ही स्लाइडिंग जोन है। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र के परिवारों को पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग (PWD), राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही ट्रीटमेंट का काम शुरू कर दिया जाएगा। और मुआवजे की धनराशि भी उनको तुरंत दी जाएगी और प्रशासन उनकी हर संभव मदद कर रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement