उत्तराखंड: जीएसटी बकायेदारों पर कार्रवाई… तीन दिन में वसूले गए चार करोड़, 2577 व्यापारियों का GST पंजीयन निलंबित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। राज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी बकायेदारों और रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। विशेष अभियान के तहत विभाग ने तीन दिनों में चार करोड़ रुपये की वसूली की है, जबकि 2577 व्यापारियों का जीएसटी पंजीयन निलंबित किया गया है।राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि शासन स्तर पर राजस्व संग्रहण की समीक्षा के बाद प्रदेश में यह अभियान चलाया गया। सोमवार को 1.52 करोड़ रुपये की वसूली की गई, साथ ही 548 व्यापारियों का पंजीयन निलंबित किया गया। वहीं, रिटर्न दाखिल न करने वाले 146 व्यापारियों के खिलाफ भी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की।विभाग की ओर से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जीएसटी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और राजस्व संग्रह में सुधार हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement