नशे में धुत इंस्पेक्टर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग, एसएसपी ने इंस्पेक्टर को किया निलंबित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। देहरादून के राजपुर थाने के एसओ शैंकी कुमार ने बुधवार देर रात नशे में राजपुर रोड पर निजी कार दौड़ा दी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने निजी कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अजय सिंह ने एसओ को निलंबित कर दिया।जानकारी के अनुसार, एसओ शैंकी कुमार बुधवार देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन और ओल्ड मसूरी रोड कट के बीच शैंकी कुमार की कार ने कई कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद एसओ की कार गलत दिशा में जाकर रुकी। गाड़ी के दाईं ओर का अगला पहिया भी बाहर निकल गया। जिन लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए, उन्होंने संयुक्त रूप से राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि घटना के बाद लोगों ने एसओ को घेर लिया। एसओ वर्दी में नहीं थे। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस उनको बचाने की कोशिश कर रही थी। लोगों ने इसका विरोध किया और वरिष्ठ अफसरों को बुलाने की मांग की। लोगों का कहना था कि हादसे में चार लोग बाल-बाल बचे हैं एसएसपी ने एसपी सिटी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अब सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और फोटोग्राफ्स के आधार पर मामले की जांच की जाएगी उधर, एसओ की स्वास्थ्य जांच कराई गई जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। शैंकी कुमार के निलंबन के बाद उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल को राजपुर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में कालसी थाने का प्रभार देख रहे थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement