खुलासा: मानसिक रूप से कमजोर किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

काशीपुर। मानसिक रूप से कमजोर 15 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। किशोरी का शव 22 सितंबर को मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में मिला था। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बिजनौर व हाल कुंडा थाना क्षेत्र में रह रही महिला ने 29 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसकी मानसिक रूप से कमजोर बेटी 10 सितंबर को बिना बताए घर से लापता हो गई। बेटी को मिर्गी के दौरे भी आते थे। शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू हुई। इसके बाद पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर मुरादाबाद ले गए। जब उसने घर लौटने की जिद की तो पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। 22 सितंबर को शव बरामद हुआ, लेकिन पहचान न होने पर उसे मर्चरी में रखवा दिया गया कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि सभी आरोपी एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे। नाबालिग की मां एक कंपनी में काम पर जाती थी और इस बीच आरोपी नबालिग को अपने साथ ले गए। पहले उसे काशीपुर में शीला के घर रखा, फिर बिजनौर और गजरौला ले जाया गया। आरोपी पीड़िता की मां को डराते रहे कि यदि रिपोर्ट लिखाई तो बिना किरायेदारी सत्यापन के पुलिस 10 हजार का जुर्माना लगा देगी। डर के कारण मां ने रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी की। आरोपी का मीनाक्षी के घर आना-जाना ओैर सभी आरोपियों की आपस में पहचान थी जांच के दौरान पता चला कि किशोरी के पड़ोस में किराये पर रहने वाले मजदूर ही वारदात में शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने ग्राम लालपुर, थाना कुंडा निवासी इमरान पुत्र मोहम्मद शफीक, यूपी के ठाकुरद्वारा व हाल सरवरखेड़ा निवासी इस्लाम पुत्र शेर मोहम्मद, मुरादाबाद डिलारी निवासी असगर उर्फ नन्हें पुत्र भोलू खान, बिजनौर के शेरकोट निवासी मीनाक्षी पत्नी स्व. राजकुमार, और काशीपुर निवासी शीला को गिरफ्तार किया जांच के दौरान जब कुंडा पुलिस को कांठ क्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने यूपी पुलिस से संपर्क किया। मर्चरी में रखे शव की पहचान कराते ही मामला उजागर हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया कमजोर 15 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले का खुलास करने में सीओ दीपक सिंह, एसओ कुंडा रवि कुमार सैनी, एसआई सुरेंद्र सिंह, जगदीश तिवारी, अरविंद बहुगुणा, जितेंद्र कुमार, नवीन जोशी, एएसआई दीपक चौहान, रविश राम, राकेश बोहरा, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती, राजीव कुमार, सुमित सिंह और कुंदन भौर्याल की अहम भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement